

दीपावली का त्यौहार नजदीक होने के चलते लगातार पटाखा बनाने का काम जोर-जोर से चल रहा है। वही गुडंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहटा में स्थित पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत होने की सूचना आ रही है। दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस मौके पर मौजूद है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है…. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, लगातार जेसीबी से मलवा हटाने का कार्य जारी है। विस्फोट इतना तेज था कि पूरा मकान ढह गया, कई लोग उस मकान के नीचे आ गए। . जिनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अब तक कई शव निकले जा चुके हैं, जेसीबी द्वारा लगातार मलवा हटाया जा रहा है और कई लोगों के दबे होने की सूचना है। फिरहाल बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



