



जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुड्डर जंगल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है, जिसमें एक आतंकी मारा गया है।
सितंबर 08, नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों से सेना की मुठभेड़ चल रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दी गई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने कुलगाम जिले के गुड्डर जंगल क्षेत्र में सोमवार को एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।
अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने जंगल में संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों द्वारा चुनौती दिए जाने पर छिपे आतंकवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।
इस मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशन अधिकारी (JCO) घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



