फिरोजाबाद:- राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, प्रयागराज उत्तर प्रदेश के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा आयोजित 52 वीं जवाहरलाल नेहरू बाल विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में एस एस वी इंटर कॉलेज, अयोध्या में राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल एवं अयोध्या के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों, विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया।
जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने अपने टीएलएम आधारित मॉडल की निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुति प्रदान करते हुए रसायन विज्ञान के चमत्कार प्रस्तुत करते हुए आपदा प्रबंधन को समझाया। उन्होंने अपने विज्ञान के चमत्कारों में सर्वप्रथम हल्दी से सिंदूर बनाकर तिलक लगाना, कागज़ पर बिना स्याही के लिखना, हल्दी से सिन्दूर बनाना, नीले रंग का हरे रंग में परिवर्तन, नाचती जादुई गोलियां, ढूंढों अम्ल एवं क्षारक को, विसरण क्रिया, कार्बनिक यौगिको की संरचना, शरीर पर चाकू से घाव करना, अमोनिया का परीक्षण, नीबू से खून निकालना, अदृश्य लिखावट, एसीटेट के परीक्षण में खून जैसा लाल रंग होना, हल्के और भारी की पहचान होना, मंत्र शक्ति से अग्नि प्रज्वलित करना, कार्बन के यौगिकों का नामकरण, संरचना आदि प्रदर्शित किए। जिनकी सभी निर्णायक मंडल एवं आगंतुकों ने सराहना की। इसी के साथ राज कॉन्वेन्ट इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद के शिक्षक सुमित कुमार सिंह ने भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर अपना मॉडल एवं जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान, फिरोजाबाद के प्रशिक्षु सलमान वाहिद, नन्दिनी शर्मा एवं श्रष्टि दुबे ने भी अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार ने अश्वनी कुमार जैन के साथ समस्त प्रतिभागियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ निखिल जैन, श्रीमती नेहा अग्रवाल, हिमांशु भारद्वाज, लोकेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



