



*मानव अधिकार दिवस पर संप्रेक्षण गृह किशोर, कर्वी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
मानव अधिकार दिवस के अवसर पर राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, कर्वी–चित्रकूट में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता रहीं। उनका स्वागत संस्था प्रभारी वीर सिंह द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि प्रगति गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि “मानव अधिकार प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान, समानता और सुरक्षा से जुड़े मूल सिद्धांत हैं। बच्चों एवं किशोरों को इनके प्रति जागरूक कर सकारात्मक दिशा देना आवश्यक है।” उन्होंने बाल संरक्षण, आत्म-सुरक्षा, शिक्षा और पुनर्वास की महत्ता पर विशेष प्रकाश डाला,कार्यक्रम में सहायक अध्यापक अभिषेक त्रिपाठी,परामर्शदाता मनवेन्द्र मिश्रा,परामर्शदाता दीपक शर्मा, ममता शर्मा उपस्थित रहे और किशोरों को मानव अधिकारों, किशोर न्याय अधिनियम एवं जीवन में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया,किशोरों ने विभिन्न सत्रों में सक्रिय भागीदारी की और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा जागरूकता सामग्री वितरित की गई।अंत में संस्था प्रभारी वीर सिंह ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



