









चित्रकूट बस और बोलेरो के भीषण टक्कर से विकासखंड कर्वी के खोही में हुई हादसे मे जिलाधिकारी पुलकित गर्ग पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नेशनल हाईवे (एनएच) निर्देशित कीए कि रोड किनारे झरिया कटवाकर उसे हटाएं, उन्होंने यह भी कहा कि जो ब्लैक स्पॉट है प्रतिरोध साइनेज डिवाइडर और ब्रेकर लगवाएं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने घायलों के स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से कामना भी किये।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने पास में ही खोही तालाब का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान तालाब की रखरखाव के लिए जानकारी लिए जिस पर तहसीलदार ने बताया कि है किसी को पट्टा नहीं हुआ है ।जिलाधिकारी ने कहा कि इस तालाब को मनरेगा के अंतर्गत लिया जाए एव इसका पट्टा भी कर दिया जाए, जिससे इसका सौंदर्यीकरण कराया जाय। इससे जो लाभ प्राप्त होगा इससे सरकार की सरकार का राजस्व सी बढ़ेगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुश्री पूजा साहू, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सतपाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



