

बांदा-थाना मानव तस्करी निरोधी इकाई,चाइल्ड हेल्पलाइन,साथी संस्था,ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान आदि की टीम द्वारा शहर क्षेत्र में बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति के विरुद्ध चेकिंग एवं जागरुकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान कालूकुआं,बाबूलाल चौराहा,अतर्रा चुंगी,मेडिकल रोड़,दुकानों,होटलों,रेस्टोरेंट व सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की गई।अभियान के दौरान लोगों को बाल भिक्षावृत्ति, बालश्रम आदि न कराने हेतु जागरुक किया गया।दुकानों,होटलों आदि पर मौजूद यात्रियों को मानव तस्करी,बालश्रम,बाल भिक्षावृत्ति,बच्चा चोरी,जहर खुरानी आदि की सूचना हेल्पलाइन नंबरों-चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098,डायल यूपी-112 या मानव तस्करी निरोधी इकाई पर दें।बाल विवाह न करने एवं गांव,मोहल्ले में यदि कोई बाल विवाह हो रहा हो तो इसकी सूचना सरकारी हेल्पलाइन नंबर अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचित करने की सलाह दी गई।अभियान के दौरान 5 नाबालिक बच्चे गैर-खतरनाक श्रेणी में बालश्रम करते हुए पाये गये।सम्बन्धित दुकान,होटल मालिको को श्रम विभाग द्वारा नोटिस,चालान किया गया।अभियान के दौरान एएचटीयू अनिल कुमार उपाध्याय,श्रम अधिकारी,आरक्षी प्रशांत यादव,शिवम यादव मौजूद रहे




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



