बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर किया विरोध




फिरोजाबाद। राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ के कार्यालय पाठक मार्केट शहीद चौक के सामने रसूलपुर पर बंगलादेश में हो रहे अल्पसंख्यक हिन्दुओ पर अत्याचार व धर्म गुरु चिन्मय कृष्ण दास जी की गिफ्तारी के विरोध में प्रधानमन्त्री डॉ मुहम्मद युनुस का पुतला दहन करके बंगलादेश मुर्दाबाद के नारे लगाये गए व समस्त हिन्दू पदाधिकारीयो ने आक्रोश व्यक्त किया
हिंदूवादी पंडित हृदेश शर्मा ने कहा- बंगलादेश में शेख हसीना की सत्ता पलटने के बाद डॉ मुहम्मद यूनिस की सरकार ने अल्पसंख्यक हिन्दुओ को टारगेट कर रखा है अल्पसंख्यक हिन्दुओ पर लगातार अत्याचार करके उनके आवास व् हिन्दू स्थलों के साथ तोड़फोड़ व आगजनी करके उन्हें भयभीत करके धर्मान्तरण करने का दबाब बना रहे है और भय व्याप्त करके बंगलादेश छोड़ने को मजबूर कर रहे है अल्पसंख्यक हिन्दुओ की सुरक्षा की मांग को लेकर धर्मगुरु चिन्मय कृष्ण दास ने एक हिन्दू रैली निकाली जिसमें अल्पसंख्यक हिन्दुओ व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की मांग की गई धर्मगुरु चिन्मय कृष्ण दास इस्कोन मंदिर के प्रमुख थे व वहां के सनातन धर्म के प्रवक्ता भी थे उनके द्वारा हिन्दू रैली निकाली गयी उस रैली से बौखलाकर व डर कर बंगलादेश सरकार के ईशारे पर धर्मगुरु चिन्मय कृष्ण दास जी के बंगलादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने व मुस्लिम वकील की हत्या में झूठा षड्यंत्र रखकर जेल भेज दिया है जिससे हिन्दू समाज में आक्रोश है चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई को लेकर व अल्पसंख्यक हिन्दुओ की सुरक्षा को लेकर लगभग 86 सेवानिवृत्त आईपीएस व् आईएस व हाई कोर्ट के जज द्वारा माननीय पी.एम्. नरेंद्र मोदी जी को भी पत्र लिखे है।
बटेंगे तो कटेंगे, एक रहोगे तो सेफ रहोगे के नारे भी लगाये गए।
पुतला दहन करने वालों में विपिन शर्मा, एड. हिमांशु गर्ग, अबधेश चौहान, सीटू चक, अभय पाठक, विजय कुमार, राहुल गर्ग, नेकपाल राठौर, संतोष पाठक, मो.तालिब, सोनू दिवाकर, वीरेंद्र राठौर, बनी सिंह, सचिन राठौर, सतेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र कुमार, अंकित, विनोद, रवि, रोहित, भोला, नितिन, संजू, चरन सिंह, अजय, सीताराम, अजय, सत्यप्रकाश राठौर, सौरभ, मनोज, योगेश कुमार, अनूप राठौर,
राजेश राठौर, योगेन्द्र, भूरे, अजय, बल्लू, विपिन गुप्ता, आदि मौजूद थे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



