हमीरपुर ब्यूरो :–
मौदहा विकासखंड के बड़ी आबादी वाले गांव खंडेह के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आर्यवर्त बैंक के नवीन परिसर का उद्घाटन सहायक महाप्रबंधक पवन वीर सहाय ने किया। इस दौरान छात्राओं ने मेहमानों का तिलक कर उनका स्वागत किया। साथ ही द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा के तहत नरेश कुमार एवं लखनलाल को दो दो लाख की चेक प्रदान की गयी। इस दौरान सहायक महाप्रबंधक पवन वीर सहाय सहित अन्य अतिथियों ने श्रीराम जानकी मंदिर के दर्शन भी किए। जहां लालू दुबे द्वारा सभी अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इसके बाद प्रद्युम्न कुमार उर्फ लालू दुबे ने अजीत कुमार शुक्ला क्षेत्रीय प्रबंधक महोबा, मनीष कुमार चतुर्वेदी डीआरएम, प्रशांत कुशवाहा वरिष्ठ प्रबंधक, प्रकाश सुतैल सहायक प्रबंधक आदि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान महेंद्र प्रताप सिंह शाखा प्रबंधक, मनीष वर्मा प्रबंधक, शिवकुमार असिस्टेंट मैनेजर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



