बैंककर्मियों का हरदोई में विरोध प्रदर्शन:
5 दिवसीय बैंकिंग और नई भर्ती की मांग, 24-25 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान
हरदोई में बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा पर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने कई कार्यक्रमों की घोषणा की है।
यूनियन की योजना में शाखाओं पर पोस्टर लगाना, काला फीता बांधना और सोशल मीडिया अभियान शामिल है। 3 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना होगा। 24-25 मार्च को दो दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है।
स्थानीय संयोजक आर के पांडेय ने रिक्त पदों पर भर्ती और अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। एनसीबीई के पवन मिश्रा ने बैंककर्मियों की सुरक्षा और कानूनी संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने वित्तीय सेवा विभाग के प्रदर्शन मूल्यांकन और पीएलआई निर्देशों को रद्द करने की मांग की।
यूपीबीईयू के जिलामंत्री अजय मेहरोत्रा ने इंडियन बैंक एसोसिएशन से वार्ता की मांग की। जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने आउटसोर्सिंग और श्रम विरोधी नीतियों को बंद करने की मांग रखी। प्रदर्शन में वर्षा मेहरोत्रा, कौशलेंद्र शुक्ल, अनादि ब्रम्ह समेत कई बैंककर्मी शामिल हुए। सभी ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को प्रमुखता से उठाया।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



