By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में चिन्हित हितग्राहियों को 5 फरवरी से मिलेगा योजना का लाभ
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में चिन्हित हितग्राहियों को 5 फरवरी से मिलेगा योजना का लाभ
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में चिन्हित हितग्राहियों को 5 फरवरी से मिलेगा योजना का लाभ

चर्चा आज की
Last updated: January 30, 2023 8:02 am
By
चर्चा आज की
8 Min Read
Share
SHARE

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में जनता की सरकार है और मैं जनता का सेवक हूँ। सरकार जनता की जिन्दगी बदलने के लिये होती है। इसके लिये हमने मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान चला कर पूरे प्रदेश में ऐसे गरीब लोगों को चिन्हित किया, जो योजनाओं का लाभ लेने के लिये पात्र थे। इन सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ 5 फरवरी से शुरू हो रही विकास यात्रा में गाँव-गाँव जाकर दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज अमरकंटक जिला अनूपपुर में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में संभाग स्तरीय स्वीकृति-पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अमरकंटक नर्मदा उद्गम मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ, विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास और विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये। खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, जिले की प्रभारी एवं जनजातीय कार्य, अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक, जन-प्रतिनिधि, संतगण और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्या-पूजन और दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने संतों का सम्मान भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शनिवार को नर्मदा जयन्ती पर माँ नर्मदा मैया की प्रेरणा से मैंने अपनी बहनों के लिये एक योजना बनाई है। इस योजना का नाम लाड़ली बहना योजना है, जो मेरी बहनों को आत्म-निर्भर बनाने के साथ उनका सशक्तिकरण भी करेगी। योजना में अमीर और इन्कम टेक्स पेयी परिवार की महिलाओं को छोड़ कर शेष सभी वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। इस प्रकार प्रत्येक पात्र हितग्राही बहन को एक वर्ष में 12 हजार रूपये मिलेंगे, जिससे वे अपने घर का खर्च और अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना को केबिनेट में लाकर लागू किया जायेगा। हितग्राही बहनों को चिन्हित करने के लिये गाँव-गाँव शिविर लगा कर फार्म भरवाये जायेंगे। यह अभियान तीन माह तक चलेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहडोल संभाग के तीनों जिलों में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में प्राप्त आवेदन और स्वीकृत आवेदनों की जानकारी संबंधित कलेक्टर्स से ली। उन्होंने निर्देश दिये कि आगामी 2 दिन में सभी चिन्हित हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र का वितरण सुनिश्चित किया जाये, जिससे 5 फरवरी से शुरू हो रही विकास यात्रा में हितग्राहियों को हित-लाभ मिलना शुरू हो जायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी पात्र व्यक्ति को स्वीकृति-पत्र प्राप्त नहीं हो, तो वह सी.एम. हेल्पलाइन में अपनी शिकायत कर सकता है। विकास यात्रा में निर्माण कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास और ऐसे व्यक्तियों के नाम जोड़ने की कार्यवाही की जायेगी, जो पात्र होते हुए भी योजना का लाभ लेने से वंचित रह गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे गरीब परिवार, जिनके पास आवास के लिये भूमि नहीं है, उन्हें मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में नि:शुल्क भूमि आवंटित की जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसान परिवार के घर अब साल में 22 हजार रूपये प्रतिवर्ष आयेंगे। इसमें 6 हजार रूपये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, 4 हजार रूपये मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और 12 हजार रूपये लाड़ली बहना योजना के शामिल होंगे।

 मुख्यमंत्री ने पढ़ाया पेसा नियम

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पेसा नियम प्रदेश के 89 जनजातीय बहुल विकासखण्डों में लागू किया गया है। इन विकासखण्डों में ग्रामसभा को जल, जमीन और जंगल का अधिकार सौंपा गया है। यह नियम किसी भी वर्ग और व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। पेसा नियम में पटवारी और वन विभाग के बीट गार्ड को खसरा, भूमि रिकॉर्ड आदि का विवरण हर साल ग्रामसभा के समक्ष रखना होगा, जिससे भूमि की हेराफेरी न हो सके। यदि भू-रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई जाती है, तो उसे सुधारने का अधिकार ग्रामसभा को होगा। शासन द्वारा विकास के प्रोजेक्ट के लिये ली जाने वाली भूमि भी ग्रामसभा के अनुमति के बाद ही दी जा सकेगी। कोई भी बाहरी व्यक्ति छल-कपट से विवाह कर जमीन अपने नाम नहीं करवा सकेगा। ऐसा प्रकरण संज्ञान में आने पर ग्रामसभा कार्यवाही कर सकेगी। पेसा नियम में खनिज खदानों का पट्टा देने और नीलामी आदि के लिये ग्रामसभा से अनुमति लेना होगी। वनोपज और तेंदूपत्ता संग्रहण करने और उनका विक्रय मूल्य तय करने-बेचने का अधिकार ग्रामसभा को दिया गया है। ग्राम विकास की कार्य-योजना भी ग्रामसभा बनायेगी। साथ ही विकास कार्यों का मस्टर रोल ग्रामसभा में रखा जायेगा। मजदूरी के लिये ग्राम से बाहर जाने वाले श्रमिकों को ग्रामसभा में सूचना देना होगी।

मजरे-टोले में भी पहुँचाएँ बिजली

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंच से जानकारी ली कि अनूपपुर जिले का कोई गाँव बिजली विहीन तो नहीं है। मुख्यमंत्री को बताया गया कि मजरे-टोले छोड़ कर सभी गाँव में बिजली पहुँच चुकी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कलेक्टर बिजली विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिल कर मजरे-टोलों में बिजली की उपलब्धता के लिये प्रपोजल तैयार करें। इस कार्य के लिये 50 करोड़ रूपये स्वीकृत किये जायेंगे।

राशन वितरण में न हो गड़बड़ी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीबों का राशन खाने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा। ऐसा कृत्य करने वालों को जेल भेजेंगे और मामा का बुलडोजर भी चलेगा। उन्होंने जन-प्रतिनिधियों एवं कलेक्टर से कहा कि वे राशन वितरण पर कड़ी निगरानी रखें और पात्र परिवारों को नियमित राशन वितरण सुनिश्चित करवाये।

मेरा दिल धड़कता है तो आवाज आती है ‘‘मामा जी’’

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर किसी बीमार व्यक्ति को धन के अभाव में उपचार के लिये भटकने नहीं दिया जायेगा। गरीब परिवार को हर संभव बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि बेटी आँचल शुक्ला के दिल का उपचार सफलता से हुआ है और वह आज स्वस्थ है। बेटी आँचल ने मंच पर आकर मामा शिवराज का धन्यवाद अदा किया। उसने कहा कि जब मेरा दिल धड़कता है तो आवाज आती है ‘‘मामा जी’’। उल्लेखनीय है कि बेटी आँचल का सरकारी खर्च पर दिल बदला गया था और वर्तमान में उसे नियमित उपचार के लिये जिला प्रशासन से आर्थिक सहयोग भी मिल रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला प्रशासन को श्री रामनरेश प्रजापति की डायलिसिस और श्री सुमित कुमार नापित की दादी का केंसर का इलाज कराने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान का 2 बेटियों ने नीट में सलेक्शन होने और उनकी फीस सरकार की तरफ से भरने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

माँ नर्मदा उद्गम मंदिर में पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अमरकंटक में माँ नर्मदा उद्गम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलेगा काम करने का मौका : प्रबंध संचालक श्री यादव
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बल पर भारत दुनिया का अग्रणी देश होगा – केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर
बहनों की आँखों में आँसू नहीं, आत्म-विश्वास भरी मुस्कान देखना चहता हूँ: मुख्यमंत्री श्री चौहान
हम कैदियों को आपराधिक दृष्टि से नहीं देख कर, उन्हें सुधारने की कोशिश करते हैं: मुख्यमंत्री श्री चौहान
होली के दिन युवक-युवती पर चढ़ा प्रेम का रंग पुलिस से बोले- हम दोनों बालिग, शादी करवाओ; थाने में ही वरमाला पहनवाई
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?