चर्चा आज की फतेहपुर ब्यूरो




फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र में* हसवा चौकी के समीप NH2 हाईवे पर आज सुबह लगभग 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। प्रयागराज के महाकुंभ से स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कासगंज आमान पुर थाना क्षेत्र के कुछ श्रद्धालु प्रयागराज में कुंभ स्नान करने जा रहे थे। तभी फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा चौकी के पास NH2 हाईवे पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।हंसवा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करती है। गाड़ी चलाते समय हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए और यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



