ब्यूरो बांदा




बांदा – दिनांक 30 जनवरी 2025 उप कृषि निदेशक बांदा विजय कुमार ने बताया है कि समस्त किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत कृषकों द्वारा दिनांक 21.01.2025 से दिनांक 04.02.2025 तक कृषि यंत्रों की बुकिंग की जा रही है। एस०एम०ए०एम० योजनान्तर्गत यंत्रों के लक्ष्य जैसे रोटावेटर 40, पावर आपरेटेड चैपकटर 8, कम्बाइन हार्वेस्टर विद सुपर एस०एम०एस० 4, हैरो 4, कल्टीवेटर 5, स्ट्रारीपर 8, किसान ड्रोन 2. कस्टम हायरिंग सेन्टर ग्रामीण उद्यमी 4 पर 40 प्रतिशत अनुदान, फार्म मशीनरी बैंक एफपीओ हेतु 2 पर 80 प्रतिशत अनुदान देय है। इन-सीटू योजनान्तर्गत सुपर सीडर 2, बेलिंग मशीन 2. स्ट्ररेक 2, सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर कम्बाइन्डर 2 पर 50 प्रतिशत अनुदान देय है। त्वरित विकास मक्का कार्यकम योजनान्तर्गत मेज सेलर 1, नेशनल मिशन ऑन एडिबिल आयॅल (ओ०एस⁰ / टी०बी०ओ०) योजनान्तर्गत स्मॉल आयॅल स्ट्रेक्शन यूनिट 1, पावर टिलर 1. एच०डी०पी०ई० पाईप 1 एवं नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन योजनान्तर्गत एच०डी०पी०ई० पाईप 3, थेसिंग फ्लोर 1, रोटावेटर 2, लेजर लैण्ड लेबलर 1 पर 40 से 50 प्रतिशत अनुदान देय है, जिसके लक्ष्य पोर्टल पर विकासखण्डवार / जनपदवार दिखायी देंगे। किसान भाइयों द्वारा अपने लेपटॉप, डेस्कटॉप अथवा किसी भी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से विभागीय पोर्टल पर जाने पर किसान कार्नर के पास यंत्र बुकिंग प्रारम्भ पर जाने के बाद योजना का चयन कर उपलब्धता जॉचें पर जाकर रिपोर्ट टाइप में जा कर जिला या ब्लाक सिलेक्ट करें, इसके पश्चात बुकिंग प्रकार में जाकर लॉटरी पर क्लिक कर कृषि यंत्र को सिलेक्ट कर कृषि यंत्रों की बुकिंग कर लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



