फिरोजाबाद में आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती (जन्म शताब्दी दिवस) के अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पुलिस लाइन में श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए दीप प्रज्जवलित किया गया।




इस अवसर पर सौरभ दीक्षित ने सुशासन व्याख्यान का सम्बोधन करते हुए साइबर अपराध की जानकारी व उससे बचने के उपाय एवं कानूनी कार्यवाही के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु उपस्थित समस्त अधिकारी / पुलिस कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया। इसके अलावा, मौजूद कुछ अधिकारी / कर्मचारीगण द्वारा स्वेच्छा से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न मान्यवर श्री अटल बिहारी वाजेपयी जी के राजनैतिक जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
इस समारोह में क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यह समारोह श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



