


चित्रकूट जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग ने द्वारा आज दिनांक 05 नवम्बर, 2025 को स्पोर्ट्स स्टेडियम चित्रकूट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित खेल प्रशिक्षकों से खेल मैदान, जिम हाल, बैडमिंटन हाल, लॉन टेनिस कोर्ट, बॉक्सिंग रिंग, व अन्य खेल अवस्थापनाओं का निरीक्षण कर जानकारी ली। साथ ही स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक निर्माण के संबन्ध में भी जानकारी ली। उनके द्वारा निर्देश दिये गये कि स्पोर्ट स्टेडियम में जो भी कमियों है, उन्हे तत्काल ठीक कराकर उपयोग में लाया जाये तथा खेल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक/बालिकाओं को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जायें। यह भी निर्देश दिये गये कि स्पोर्ट स्टेडियम हेतु खेल संबन्धी जो भी उपकरण एवं भौतिक सुविधाओं की आवश्यकता हो उसकी सूची बनाकर तत्काल प्रस्तुत करे, ताकि उसके सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही की जा सके।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



