चित्रकूट दीपावली के शुभ अवसर पर, भगवान रामचंद्र की तपोभूम भूमि स्थल पर जनपद चित्रकूट के पवित्र रामघाट पर भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, जिलाधिकारी की धर्मपत्नी चिकित्सा अधिकारी श्रीमती टी आर तनुषा द्वारा विधिवत पूजा अर्चन एवं दीप प्रज्वलित कर मन्दाकिनी नदी में दीपदान किए ।
जिलाधिकारी ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभ कामनाएं दीं तथा कहा कि दीपोत्सव का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी से स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण की रक्षा करने एवं सौहार्द पूर्वक पर्व मनाने की अपील की।
आज दीपावली के अवसर पर रामघाट पर दीपों की जगमगाहट से सम्पूर्ण परिसर अलौकिक प्रकाश से नहाया नजर आया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मेला भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिए उन्होंने ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि लगातार मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी करें किसी प्रकार श्रद्धालुओं को समस्या नहीं आनी चाहिए।
तत्पश्चात जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, चिकित्सा अधिकारी श्रीमती टी आर तनुषा द्वारा प्रांन्तीयकृत दीपावली अमावस्या मेला के शुभ अवसर पर बरहा के हनुमान जी परिक्रमा मार्ग पर वितरण प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी अजय यादव, उप जिलाधिकारी न्यायिक मानिकपुर पूजा गुप्ता, नगर पालिका परिषद कर्वी लालजी यादव उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट चित्रकूट













विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




I’ve been browsing online greater than 3 hours as of late,
but I by no means found any fascinating article like yours.
It’s beautiful price enough for me. Personally, if all web owners and bloggers made excellent content as you did,
the net can be a lot more useful than ever before.