



शैक्षिक गुणवत्ता के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर चित्रकूट को मिला नवां स्थान
समाजसेवियों ने बीएसए बीके शर्मा को माल्यार्पण कर दी बधाई
बीएसए बीके शर्मा बोले- अभी हमारा प्रयास जारी रहेगा, हम प्रथम स्थान लाकर ही दम लेंगे
चित्रकूट । भारत सरकार की नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक जनपद चित्रकूट को शैक्षिक गुणवत्ता में नवां स्थान प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद चित्रकूट की सराहना की है।मुख्यमंत्री योगी ने अपने ट्विटर अकाउंट में इस उपलब्धि के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों को बधाई दी है । इस उपलब्धि पर समाजसेवी बीपी पटेल ,सभासद शंकर यादव सहित खंड शिक्षा अधिकारी शशांक शेखर शुक्ला राजेश गुप्ता मिथिलेश कुमार आदि समस्त लोगों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा को माल्यार्पण कर बधाई दी।
इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की नीति आयोग द्वारा 19 बिंदुओं पर निर्धारित मापदंड पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था जिला प्रशासन के मार्ग निर्देशन में शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित मापदडों को पूरा करने के लिए टीम भावना के साथ हमारे खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षकों ने पूरी कर तत्परता के साथ कार्य किया। समीक्षा में हमारे जनपद चित्रकूट को प्रदेश में ही नहीं पूरे देश स्तर पर नवां स्थान प्राप्त हुआ है यह उपलब्धि हम सबके संयुक्त प्रयासों का परिणाम है जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी और सभी संबंधित अधिकारियों के सहयोग से शासन द्वारा सौंपे गए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत किया । अभी आगे हमारा प्रयास होगा कि जनपद चित्रकूट को पहला या दूसरा स्थान मिले इसके लिए हम लोग और दुगुने उत्साह से काम करेंगे। बीएसए ने बताया कि जनपद चित्रकूट में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक दोनों मिलाकर कुल 1256 विद्यालय संचालित है, इनमें सुविधाएं बढ़ाकर निजी और कॉन्वेंट विद्यालयों की तुलना में बेसिक शिक्षा विद्यालयों को तैयार करना लक्ष्य था । इधर काफी परिवर्तन आया और बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय संसाधनों और योग्य शिक्षकों के मामले में निजी /कॉन्वेंट विद्यालयों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं,जनपद के 1256 विद्यालयों में लड़कों के लिए शौचालय 1253 बनाए गए हैं जबकि लड़कियों के लिए 1254 हैं, इसके अलावा रनिंग वाटर की व्यवस्था है उनमें 1232 हैं, जबकि 1250 शौचालय में टाइल्स लगे हुए जिले में दिव्यांग संचालन की संख्या 474 है इसके अलावा टोटी के माध्यम से 1254 विद्यालयों में जलापूर्ति की व्यवस्था है, 1152 विद्यालयों के शिक्षण कक्ष में टाइल्स लगे हुए हैं ब्लैक बोर्ड सभी है स्कूलों में हैं ,किचन शेड 1250 बने हैं विद्यालयों की अच्छी पुताई ऑपरेशन कायाकल्प योजना के माध्यम से पूरा कर लिया गया है हर विद्यालय में रेलिंग व रैंप बना दिए गए हैं 1254 विद्यालयों का विद्युतीकरण हो चुका है मात्र दो विद्यालय विद्युतीकरण से वंचित इसी क्रम में 1223 स्कूलों में बिजली कनेक्शन लगे हुए हैं 1246 स्कूलों में बालिका शौचालय हैं फर्नीचर की व्यवस्था मात्र 773 विद्यालयों में की गई है अभी अभी 483 विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए कुर्सी इमेज की व्यवस्था नहीं हो पाई है इसके लिए प्रयास जारी है बीएसए ने बताया कि 1210 विद्यालयों में चारदीवारी बना दी गई है यानी कुल मिलाकर यदि 19 बिंदुओं को देखा जाए तो फर्नीचर और दिव्यांग शौचालयों के निर्माण में जनपद चित्रकूट पीछे है यदि यह दो बिंदुओं पर अधिकारियों ने ध्यान दिया तो निकट भविष्य में जनपद चित्रकूट को पूरे देश में पहला स्थान मिलने से कोई रोक नहीं सकता।
बीएसए बीके शर्मा ने एक और उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर 2024 में जनपद चित्रकूट राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षिक गुणवत्ता के मामले में तीसवां स्थान पर था हम लोगों ने प्रयास किया और एक माह बाद नवंबर 2024 में हमें 16वां स्थान प्राप्त हुआ इसके बाद फिर हमने निरंतर प्रयास जारी रखा और दिसंबर 2024 में जनपद चित्रकूट को नवां स्थान मिला । जो पूरे देश में टॉप टेन सूची में आने का गौरव प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों शिक्षकों और टीम को इसके लिए बधाई दी और कहा है कि हमें यही तक नहीं रुकना आगे प्रयासरत रहना है और पहला स्थान लेकर ही दम लेना है।


विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



