जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर के दो आतंकियों ने पुलिस के आगे सरेंडर किया है। इन आतंकवादियों की पहचान इरफान बशीर और उजैर सलाम के रूप में हुई है। बीते दिन सुरक्षाबलों ने जिले के बसकुचन इलाके में तलाशी अभियान चलाया था।
इसी बीच दो आतंकियों ने सुरक्षाबलों के आगे सरेंडर कर दिया। इन आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। उनके पास से दो एके-56 राइफलें, 4 मैगजीन, 102 राउंड (7.62×39 मिमी), 2 हैंड ग्रेनेड, 2 पाउच आदि बरामद किए गए हैं। दोनों आतंकियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्जकर ली गई है और आगे की जांच जारी है,,, ऑपरेशन का ब्यौरा देते हुए अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने बुधवार रात बसकुचन इलाके में विशेष इनपुट के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) शुरू किया। उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी प्रभावी ढंग से की गई और पास के एक बाग में आतंकवादियों की गतिविधि देखी गई। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



