हमीरपुर ब्यूरो :–
सुमेरपुर क्षेत्र के सिमनौडी गांव निवासी एक किसान ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए तीन किसानों पर चकरोड जोतकर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
सिमनौडी के किसान अंकित प्रजापति ने जिलाधिकारी को संबोधित शिकायत में अवगत कराया है कि गांव के गंगवा, राजू, पप्पू ने सरकारी चकरोड जोत कर अपने खेत में मिला लिया है। इससे वह अपने खेत तक नहीं आ जा पा रहा है।
पीड़ित किसान ने नाप जोख कराकर चकरोड को मुक्त कराने की गुहार लगाई है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



