चर्चा आज की ब्यूरो
सीतापुर में यौन शोषण के मामले में 30 जनवरी से सीतापुर जिला कारागार में बंद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर से आज उनकी पत्नी नील कमल राठौर ने पहली बार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सांसद के भाई अनिल राठौर और भतीजा शशांक राठौर भी मौजूद रहे। जेल मैनुअल के अनुसार होने वाली यह मुलाकात 41 मिनट तक चली।




पति पर लगाए गए सभी आरोप निराधार- पत्नी
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद की पत्नी नील कमल राठौर ने कहा कि उनके पति पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। उन्होंने कोर्ट पर भरोसा जताते हुए कहा कि जल्द ही न्याय मिलेगा। सांसद के स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अब उनकी तबीयत ठीक है।
जेल प्रशासन के अनुसार यह इस सप्ताह की आखिरी मुलाकात थी। जेल मैनुअल के नियमों के तहत किसी भी कैदी से एक सप्ताह में अधिकतम तीन बार ही मुलाकात की जा सकती है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



