मोदी की हत्या की बात कहने वाले MP के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को मंगलवार सुबह 5.30 बजे उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पटेरिया अपने गृहनगर दमोह के हटा में थे। पुलिस ने यहीं से उन्हें अरेस्ट किया। पुलिस पटेरिया को JMFC कोर्ट पवई में पेश करेगी। इससे पहले राजा पटेरिया को पुलिस पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। बता दें, पटेरिया ने 11 दिसंबर को एक सभा में कहा था, ‘अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या को तत्पर रहो। इन द सेंस हराने का काम करो।’




उनके इस बयान पर भाजपा हमलावर हो गई। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को पटेरिया पर FIR के निर्देश दे दिए। इसके बाद पन्ना के पवई थाने में केस दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए हैं।
पटेरिया ने माफी मांगी, कांग्रेस नोटिस जारी कर सकती है
हालांकि,
पटेरिया ने अपने बयान पर सोमवार की रात को माफी मांग ली। उधर, कांग्रेस
उनको नोटिस जारी कर सकती है। इससे पहले पटेरिया ने कहा था- ‘मैं गांधी को
मानने वाले हूं और गांधी को मानने वाला हत्या की बात नहीं कर सकता। मेरा
VIDEO गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है।’
इन धाराओं के तहत दर्ज किया मामला
राजा पटेरिया पर पन्ना जिले के पवई थाने में PWD इंजीनियर के आवेदन पर 12 दिसंबर को FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने IPC की धारा 451, 504, 505(1)(b), 505(1)(c), 506, 153b(1)(c) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



