

*37साल से फरार चल रहा एसिड अटैक मामले में सजायाफ्ता गिरफ्तार*
तिलहर/ शाहजहांपुर
एसिड अटैक मामले में आजीवन कारावास सजायाफ्ता और
हाईकोर्ट से अपील में जमानत के बाद 37 साल से फरार चल रहे आरोपी को हाई कोर्ट से जारी वारंट के चलते एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने मध्य प्रदेश के एक शक्ति पीठ से बाबा के वेष में गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है ।
39 साल पूर्व तिलहर के मोहल्ला पक्का कटरा ओमप्रकाश पर एसिड अटैक कर दिया था । जिसमें ओमप्रकाश गंभीर रूप से झुलस गए
एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त मामले में हाईकोर्ट से जारी वारंट के चलते आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर जब विभागीय उच्चाधिकारी की तलबी की गई । तो महकमे में हड़कंप मच गया ।
आखिर थाना पुलिस हरकत में आ गई । और एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी के ककरौआ गायत्री शक्ति पीठ से बाबा के वेश में 12 दिसंबर 2025 को राजेश रस्तोगी उर्फ राजू 58 को गिरफ्तार कर तिलहर कोतवाली लाया गया । जिसके कब्जे से मोहल्ला कपूरथला, लखीमपुर खीरी तथा रामपार्क, निकट हनुमान मंदिर , लोनी गाज़ियाबाद के आधार कार्ड बरामद हुए । आरोपी की उसके बेटे कृष्ण मोहन उर्फ अनुज व स्थानीय लोगों ने पहचान की पुष्टि की , गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार , प्रभारी सर्विलांस सेल मनोज कुमार मय टीम के शामिल रहे ।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



