

*वाराणसी में दंपति बंद कमरे में फांसी पर झूले,, चौबेपुर के रामपुर गांव में लटकते मिले शव, मां पिता को देखकर बिलखती रही मासूम।*
वाराणसी।
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के रामपुर दुर्गावती गांव में मंगलवार को दंपति का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। दोनों ने बंद कमरे में एक दूसरे को फांसी का फंदा लगाया और आत्महत्या कर ली। दोनों का शव आमने-सामने लटका था, और पास पास कुंडे पर फंदे से झूले थे, घर में बच्ची को बिलखता देख पड़ोसी पहुंचे, और आवाज लगाई काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर ग्रामीणों ने खिड़की से झांक कर देखा तो दोनों का शव लटकता दिखा।
शव को फंदे से लटकता हुआ मिलने से इलाके सनसनी फैल गई है, परिजनों ने जब देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी ।ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, और मौके पर पहुंची पुलिस अपने साथ फॉरेंसिक टीम भी लेकर आई थी। मृतक देवल राजभर और पत्नी चांदनी के शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल अभी घटना के कारणों की सही जानकारी नहीं हो पाई है, पुलिस जांच में जुटी हुई है, बताया गया कि मृतक दंपति को एक बेटी है, और पति सनी राजभर रामपुर में अंडा चाउमीन की दुकान लगाता था। ब्यूरो रिपोर्ट वाराणसी।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



