*मंडलायुक्त अजीत कुमार के निर्देशन में “नो हेलमेट नो फ्यूल” का चला अभियान*
_जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने की चेकिंग_
दिनांक 22.12.2025 को मंडलायुक्त, महोदय चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा की अध्यक्षता में आयोजित मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 23.12.2025 को श्री उदयवीर सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) चित्रकूटधाम सम्भाग, बाँदा व श्री वीरेन्द्र राजभर, यात्री / मालकर अधिकारी बांदा द्वार जनपद के विभिन्न पैट्रोल पम्पों में ईंधन भराने हेतु आने वाले वाहनों को चेक किया गया तथा *'”नो-हेलमेट-नो फ्यूल”* के अन्तर्गत बिना हेलमेट आने वाले वाहन चालको को वापस लौटाया गया तथा हेलमेट पहनकर आने वाले दो पहिया वाहन चालकों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में जागरूक भी किया गया तथा सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी प्रदान की गयी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



