रिपोर्टर चर्चा आज की




रायबरेली में दलित की जमीन पर दबंग विपक्षियों द्वारा जबरन किये जा रहे कब्जे,मारपीट व गेंहु के खेत मे जहरीली दवा डाले जाने को को लेकर पिता पुत्र कलेक्ट परिसर में एसपी ऑफिस के सामने अनसन व धरने पर बैठे है।
आपको बता दे कि आज दिनांक 17 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार को समय करीब 2:00 बजे रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के नत्थईपुर मजरे बेला बेला पोस्ट उत्तरपारा के रहने वाले रघुनाथ पासी पुत्र राम अवतार पासी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय दो न्याय दो न्याय दो के बैनर के तले अनसन व धरने पर बैठे हुए हैं।पीड़ित रघुनाथ पासी ने बताया कि उनकी जमीन पर गांव के ही रहने वाले राजकुमार,गिरजा शंकर,सुनील कुमार, दयाशंकर,अमित नाम के लोगों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है।और गेहूं की खेत में जहरीली दवा डाल दी गई जिसकी वजह से पूरी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई इसका विरोध किया गया तो मारपीट की गई है पहले भी उनके साथ मारपीट की जा चुकी है।पीड़ितों ने बताया कि उनकी भूमिधरी जमीन से लगी एक बंजर की 2 बिस्वा जमीन है। जिस पर गांव के कई लोगों द्वारा घूरा व अन्य चीज में इस्तेमाल कर रहे हैं।जिस पर पीड़ित भी सहन कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी भूमि धरी जमीन के साथ-साथ बंजर की जमीन पर भी विपक्षियों द्वारा जबरन कब्जा किया जा है। पीड़ित ने बताया कि उसके एक बीघे खेत की जमीन पर बोई गई गेहूं की फसल में जहरीली दवा डाल दी गई है जिसकी वजह से उसका गेहूं का नुकसान हो गया है जिसके लिखित शिकायत संबंधित थाना सहित अन्य जगहों पर दी गई लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की है शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है पीड़ित ने कहा कि अगर विपक्षों पर कार्रवाई न हुई तो उनके साथ कोई अनहोनी व अप्रिय घटना विपक्षी कर सकते हैं

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



