ललितपुर। कस्बा बाँसी में एक युवक ने अज्ञात कारण के चलते घर के अंदर मियारी से रस्सा बांधकर फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक का नाम 35 वर्षीय राजा पुत्र हरनाम अहिरवार बताया गया है, जिस कमरे में युवक में फांसी लगाई है उस कमरे की कुण्डी अंदर से बंद थी। मौके पर पहुंचे बाँसी चौकी इंचार्ज कुलदीप राणा मय फोर्स के कमरे के खपरा निकलवा कर ठाट को तोड़ा गया फिर स्थानीय निवासी एक युवक ने अंदर दाखिल होकर कुण्डी खोली गई, तब जाकर पुलिस ने रस्सी खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया। बाँसी चौकी इंचार्ज कुलदीप राणा ने कार्यवाही करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



