By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: दशकों बीत गए, लगा कि कुछ नहीं होगा और अपराधियों को बुढ़ापे में जाना पड़ा जेल
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » दशकों बीत गए, लगा कि कुछ नहीं होगा और अपराधियों को बुढ़ापे में जाना पड़ा जेल
विश्व

दशकों बीत गए, लगा कि कुछ नहीं होगा और अपराधियों को बुढ़ापे में जाना पड़ा जेल

चर्चा आज की
Last updated: April 1, 2023 10:23 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली: वर्ष 1992 की बात है। उत्तर प्रदेश के बरेली में दारोगा युधिष्ठिर सिंह ने फर्जी एनकाउंटर में एक युवक मुकेश जौहरी की हत्या कर दी थी। उसने एनकाउंटर की झूठी कहानी रची। मुकेश के माता-पिता ने दारोगा युधिष्ठिर सिंह के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया। यह लड़ाई लड़ते-लड़ते पहले पिता और फिर मां का निधन हो गया। लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई। अब 31 वर्ष बाद दारोगा दोषी साबित हुआ और जेल पहुंच गया है। युधिष्ठिर सिंह रिटायर हो चुका है। अब उसकी उम्र 61 वर्ष है। सालों इंतजार के बाद जब न्याय की आस लगभग धूमिल होने लगती है, कई बार तभी अपराधी के दिन पूरे होने की खबर भी आ जाती है। आइए आज कुछ ऐसे ही वाकयों को याद करते हैं…

Contents
  • जहरीली शराब से मौत मामले में 41 वर्ष बाद सजा
  • बच्चे के आम खाने पर महिला की हत्या, 29 वर्ष बाद हुई सजा
  • सिस्टर अभया के कातिल को 28 साल बाद मिली सजा
  • सूरत की हेमलता को 28 साल बाद मिला न्याय
  • पूर्व विधायक की हत्या के केस में 16 साल बाद सजा

जहरीली शराब से मौत मामले में 41 वर्ष बाद सजा

पिछले वर्ष यूपी के फर्रुखाबाद जिला एवं सत्र न्यायालय ने 41 साल पुराने मामले में दो दोषियों को 10 वर्ष की कैद और 1.06 लाख रुपये के जुर्माने का आदेश दिया था। जहरीली शराब पिलाने के मामले में गुरसहायगंज निवासी गुलफाम ने 16 अक्टूबर, 1981 को मुकदमा दर्ज कराया था। गुलफाम के पिता समेत कुल चार लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई थी। जांच के बाद पुलिस ने कुल 13 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। आखिर में दो दोषियों को हत्या समेत कई अन्य अपराधों का दोषी पाया गया। सोचिए चार दशक तक किसकी उम्मीद बाकी रहेगी कि उसे न्याय मिल पाएगा? लेकिन देर से सही, अपराधियों को उनके किए की सजा भुगतनी पड़ रही है।

बच्चे के आम खाने पर महिला की हत्या, 29 वर्ष बाद हुई सजा

उत्तर प्रदेश के संभल में बच्चे ने बगीचे में गिरे एक आम को खा लिया। इस पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष की महिला को इतनी मारा गया कि उसकी मौत ही हो गई। घटना में कई लोग घायल हो गए। वर्ष 1991 के जमालपुर गांव की उस घटना से सबको हैरत में डाल दिया था। इस मामले में पिछले वर्ष मई महीने में कोर्ट का फैसला आया और अपर सत्र न्यायाधीश ने तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा और दो आरोपियों को 10-10 वर्ष जेल की सजा सुनाई। 29 वर्ष तक चले इस मुकदमे के दौरान चार आरोपियों की मौत हो चुकी थी। मामले में दोनों पक्षों से आरोपी बनाए गए थे। इनमें एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति की सुनवाई के दौरान ही मौत हो गई थी।

सिस्टर अभया के कातिल को 28 साल बाद मिली सजा

केरल के तिरुवनंतपुरम की सीबीआई अदालत ने दिसंबर 2022 में एक फैसले में 28 साल पहले किए अपराध पर दोषियों को सजा सुनाई। मामला 21 वर्षीय सिस्टर अभया की हत्या का था। 1992 में कोट्टायम के एक कॉन्वेंट के कुएं से सिस्टर अभया की लाश मिली थी। अदालत ने पाया कि फादर थॉमस कोट्टूर, फादर पुथरुक्कयिल और सिस्टर सेफी अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त थे जिसका पता सिस्टर अभया को चल गया था। इस कारण अभया की कुल्हाड़ी से हत्या करके शव को कुएं में फेंक दिया गया ताकि मामला खुदकुशी का लगे। हालांकि, जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। अदालत ने फादर पुथरुक्कयिल को सबूतों के अभाव में छोड़ दिया, लेकिन बाकी दोनों दोषी पाए गए। दोनों को उम्रकैद की सजा के साथ-साथ उन पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

सूरत की हेमलता को 28 साल बाद मिला न्याय

सूरत के नानपुर इलाके में हेमलता की हत्या के मामले में 28 साल बाद इंसाफ मिला था। तीन वर्ष पहले हेमलता के 51 वर्षीय पति और पति की 55 वर्षीय मामी को सात-सात साल की सजा हुई। वर्ष 1992 में हेमलता की ससुराल में हत्या कर दी गई थी। उसकी शादी 10 महीने पहले ही मोहल्ले की ही दीपक कहार के साथ हुई थी। हत्या को ससुराल वालों ने आत्महत्या का रंग देने की कोशिश की। लेकिन दहेज हत्या की बात सामने आने पर माछी समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। माछी समाज को सूरत के अन्य वर्ग के लोगों का भी साथ मिला। सभी सड़क पर उतर गए और न्याय की मांग की। आखिरकार गुजरात हाई कोर्ट ने हेमलता के पति दीपक और उसकी मामी वीणा रेतवाली को हत्या का दोषी पाया और सात-सात साल की जेल और पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा दी।

पूर्व विधायक की हत्या के केस में 16 साल बाद सजा

उत्तर प्रदेश के ही अलीगढ़ में पूर्व बीजेपी विधायक मलखान सिंह और उनके सिक्यॉरिटी गार्ड सुनील कुमार यादव की हत्या के 16 साल बाद 14 दोषियों को उम्रकैद की सजा हुई। बुलंदशहर की अदालत ने 26 मार्च, 2006 को पूर्व विधायक उनके घर के बाहर ही हत्या कर दी गई। इस घटना में उनका गनर भी मारा गया था। वहीं, मलखान सिंह के जीजा प्रेमपाल सिंह और एक अन्य गनर सत्यबीर सिंह घायल हो गए थे। जांच में पता चला कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में यह हत्या की गई है। अलीगढ़ के क्वार्सी पुलिस थाने में पूर्व जिला अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के साथ कुल 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इनमें तीन की सुनवाई के दौरान मौत हो गई जबकि एक कभी हाथ ही नहीं लगा। अदालत ने 27 जनवरी, 2023 को तेजवीर सिंह समेत 15 लोगों को हत्या का दोषी ठहराया। इनमें 14 दोषियों को ताउम्र कैद की सजा सुनाई।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

बिहार : सारण जहरीली शराब कांड में मुख्य आरोपी समेत पांच लोग गिरफ्तार
केसीआर के बाद अखिलेश-ममता का दांव, बीजेपी के खिलाफ क्या एकजुट होगा विपक्ष
एक फिल्म जिसने संजय गांधी को दिलवा दी थी 2 साल की सजा, पढ़िए ‘किस्सा कुर्सी का’
तालिबानी हुकूमत ने मीडिया पर लगाया प्रतिबंध, अब किसी भी जिंदा चीज की तस्वीरें पब्लिश करने पर खैर नहीं
2022: गुजरात चुनाव में AAP सीएम फेस पर इन 3 में जंग
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?