


चर्चा आज की खबर का असर
उद्योग विभाग के रील बाज कर्मचारियों पर गिरी गाज, दो निलंबित
जिला ब्यूरो रिपोर्टर चर्चा आज की
हमीरपुर ।
ज़िला उद्योग केंद्र में सामने आए रील वीडियो का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। सोशल मीडिया पर कार्यालय परिसर में बनाए गए फिल्मी गानों के वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की छवि और कार्यशैली पर सवाल उठे, जिसके चलते उच्च अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया। मामले की जांच के बाद वरिष्ठ सहायक चेतन स्वरूप सैन और कनिष्ठ सहायक साधना देवी को निलंबित कर दिया गया है। दोनों कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर भी रोक लगा दी गई है।वायरल वीडियो में सरकारी दफ्तर का माहौल मज़ाक और मनोरंजन का केंद्र बना नजर आया। एक वीडियो में कर्मचारी अलाव के पास बैठकर फिल्मी गीत पर नाचते हुए साथी कर्मचारी के गालों पर हाथ फेरने और चूमने का अभिनय करता दिखा। दूसरे वीडियो में कर्मचारी ऑफिस के अंदर अपनी टेबल के पास नाचता नजर आया, जबकि तीसरे वीडियो में महिला कर्मचारी अपनी सीट पर बैठकर फिल्मी गीत पर अभिनय करती दिखीं।वीडियो सामने आने के बाद आमजन में नाराजगी देखी गई और कामकाज में लापरवाही के आरोप लगे। विभागीय जांच में दोनों कर्मचारी दोषी पाए गए। संयुक्त आयुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने इसे राजकीय कार्य में लापरवाही और विभागीय गरिमा के खिलाफ मानते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। निलंबित कर्मचारियों को चित्रकूट मंडल, बांदा से संबद्ध किया गया है। यह मामला अब सरकारी दफ्तरों में सोशल मीडिया अनुशासन को लेकर एक मिसाल बन गया है।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



