

हमीरपुर।
राठ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमगांव में एक बेवा महिला ने अपने देवरों पर उसके हिस्से के पेड़ काटकर बेचने और रकम न देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता राजाबाई पत्नी स्वर्गीय परमलाल ने शनिवार को राठ कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।राजाबाई ने पुलिस को बताया कि संयुक्त खाते में उसके हिस्से में आने वाले खेत में कई पेड़ लगे थे, जिन्हें उसके दो देवरों ने बिना उसकी सहमति के कटवा दिया और बेच दिया। आरोप है कि पेड़ बिक्री से प्राप्त धनराशि में से उसके हिस्से के ढाई हजार रुपये भी उसे नहीं दिए जा रहे हैं।पीड़िता के अनुसार जब उसने अपने हिस्से का पैसा मांगा तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और बहस करने लगे। मानसिक रूप से प्रताड़ित होने पर उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।इस संबंध में राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है, तथ्यों के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



