ब्यूरो बांदा




बांदा – आज दिनांक 02 नवंबर 2024 को पूर्व वर्षों की भांति आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा बालकृष्ण त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने आज दीपावली के त्योहार के अवसर पर वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों से भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया l उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार खुशियों का त्यौहार है lइस अवसर पर बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करने का बेहतर अवसर हैl, आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने वृद्धावस्था में बुजुर्गों को फल एवं मिष्ठान का वितरण भी किया l इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य एवं समाज कल्याण विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहेl
प्रशासन के द्वारा वृद्ध आश्रम के प्रबंधक को समुचित व्यवस्थाएं एवं आगामी ठंड के मौसम की पूर्व व्यवस्थाएं करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। सभी वृद्ध जनों से उनके स्वास्थ्य और आवश्यकताओं के बारे में भी वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों से भी वार्ता की गई है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



