चर्चा आज की फतेहपुर ब्यूरो




फतेहपुर, थाना क्षेत्र में डीजे कारोबारी से टप्पेबाज ने लगभग 80 हजार रुपये के सामान की ठगी कर ली। परदेस में रह रहे भाई से फोन में बात करा विश्वास दिला सामान देने की बात कहने पर दुकानदार ने टप्पेबाज को साउंड सहित सारा सामान दे दिया। जिसके बाद आरोपी दूसरे दिन सामान वापसी का झांसा देकर फरार हो गया। ठगी होने की जानकारी पर कारोबारी ने मामले की सूचना असोथर पुलिस को दी।सुकरू का डेरा मजरे सरकंडी निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी घर में कार्तिक नाइट किंग के नाम से डीजे की दुकान है। वह 22 फरवरी 2025 को महाकुंभ प्रयागराज मेला में गए हुए थे। उसी दिन दोपहर करीब 2 बजे दुकान में एक युवक आया और बर्थडे का कार्यक्रम होने की बात कह कर करीब 80 हजार रुपये का 4 पेटी साउंड, 1 हजार वाट की एक मशीन, मिक्सर सहित डिस्को लाइटें ली।
कारोबारी ने बताया कि इस दौरान युवक बार-बार घर से परिजनों/रिश्तेदारों के फोन आने की बात कह रहा था। धर्मेंद्र के मुताबिक जालसाज ने अपना नाम अनिल कुमार पासवान मनावा निवासी बताया और साउंड सर्विस समेत सभी उपकरण बर्थडे पार्टी के बाद देने की बात कही। जिसपर कारोबारी के घर वालों ने साउंड, मशीन, मिक्सर समेत अन्य उपकरण देते हुए समान का पर्चा थमा दिया।
कारोबारी धर्मेंद्र ने कहा कि दो दिन बीतने के बाद जब युवक साउंड सर्विस का सामान लेकर नहीं वापस लौटा, तो फिर दिए हुए नंबर पर फोन मिलाया जो कि बंद बता रहा था। कई बार प्रयास के बावजूद जब संपर्क नहीं हुआ तो पीड़ित ने बताए हुए नाम पता पर खोजबीन करते हुए पहुंचा तो पता चला कि ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है और या न ही कोई कार्यक्रम हुआ है। जिसके बाद कारोबारी ने कई जगह क्षेत्र में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित कारोबारी ने मामले की जानकारी असोथर पुलिस को दी।
सरकंडी चौकी प्रभारी विनोद कुमार निगम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



