ब्यूरो चित्रकूट




चित्रकूट। जिलाधिकारी चित्रकूट शिवशरणप्पा जी0एन0 एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा अपर जिलाधिकारी उमेशचन्द्र निगम, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी की उपस्थिति में दीपावली/कार्तिक अमावस्या मेला डियूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया । ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को कहा गया कि सभी अपनी-अपनी डियूटी पर समय से पहुचेंगे,कोई भी अधिकारी/कर्मचारी डियूटी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करेगा । ड्यूटी के दौरान सभी श्रद्धालुओं से नम्रतापूर्वक व्यवहार करेगें ।
पूरे मेल को सकुशल संपन्न करने के लिए 08 जोन व 22 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा 19 पुलिस क्षेत्राधिकारी, 30 थाना प्रभारी निरीक्षक, 37 निरीक्षक, 241 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस,15 महिला उपनिरीक्षक,752 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल,95 महिला कांस्टेबल,08 उपनिरीक्षक यातायात, 45 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल यातायात, 03 पीएससी कंपनी, 12 उपनिरीक्षक एलआईयू, 40 हेड कान्सटेबल/कान्सटेबल एलआईयू,03 क्रेन, 02 एसचैक टीम, 02 डॉग स्क्वायड, 04 फायर टेण्डर,02 फ्लड पीएसी की डियूटी लगाई गई है।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल, क्षेत्राधिकारी मऊ जय करन सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/लाइन्स यामीन अहमद,क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु फहद अली एवं मेला में लगे समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



