पति सहित आधा दर्जन पर दहेज़ उत्पीड़न का मामला दर्ज
मौदहा हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायच निवासी पूजा देवी ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह इसी साल अप्रैल महीने में कबरई थाना क्षेत्र के गांव रिवई निवासी धर्मेंद्र सिंह के साथ मौदहा के एक गेस्ट हाउस से हुआ था लेकिन ससुराली जन दहेज़ से संतुष्ट नहीं थे और पांच लाख रुपये के साथ दो तोला सोने की जंजीर की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे पीडिता ने बताया कि 28जुलाई को पति धर्मेंद्र,सास जानकी देवी, ससुर रामकिशोर, जेठ समर सिंह,जेठानी रुकमणि देवी समस्त निवासी गण रिवई और नन्द चंचल निवासी खिरुही थाना खन्ना आदि ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



