

*शासन द्वारा संचालित योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर पहुंचाते हुए अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को करें लाभान्वित डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
*औरैया* शासन द्वारा जीरो पॉवर्टी योजना में चिन्हित लाभार्थियों को अगले तीन दिवस में अंत्योदय पात्र गृहस्थी योजना के अंतर्गत राशन कार्ड बनाकर योजना से किया जाए लाभान्वित साथ ही आवास योजना के अंतर्गत जीरो पॉवर्टी में चिन्हित लाभार्थियों का सर्वे के साथ-साथ सत्यापन कराते हुए प्राथमिकता के आधार पर शासन द्वारा प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष उन्हें आवास दिए जाएं। जिससे उनके सामाजिक जीवन में दृढ़ता आए। उक्त निर्देश जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत पी0 ए0 आई0 संस्करण 1.0 प्रसार तथा पी0 ए0 आई0 2.0 हेतु गठित जनपद स्तरीय व विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान दिए। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन को दृष्टिगत रखते हुए निर्देश दिए कि उनकी आजीविका एवं आय में वृद्धि के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन कर उन्हें लाभान्वित किया जाए जिससे वह आर्थिक स्तर पर भी सुदृढ हो सके।
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों एवं जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से ग्राम स्तर पर कार्यरत ग्राम सचिवों को निर्देश दिए कि अपनी-अपनी पंचायत में पंचायत भवनों में क्रियाशील सुविधा केन्द्रो के माध्यम से ग्रामीणों को आवश्यक जनउपयोगी सुविधा प्रदान की जाएं साथ ही साथ जनसुनवाई भी की जाए जिससे ग्रामीणों की समस्या का निराकरण ग्राम स्तर पर भी हो सके तथा प्राप्त शिकायतों को जनसुनवाई पंजिका में भी अंकित किया जाए।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी( वि0 /रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



