


*डॉ. नितिन नायडू अंक ज्योतिष में पीएचडी एवं गोल्ड मेडल से सम्मानित*
सुनील चिंचोलकर
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। उदयपुर (राजस्थान)। श्री महर्षि कॉलेज ऑफ वैदिक एस्ट्रोलॉजी, उदयपुर द्वारा बिलासपुर निवासी डॉ. नितिन कुमार नायडू को अंक ज्योतिष विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान हेतु पीएच.डी. उपाधि एवं गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें अंक ज्योतिष के क्षेत्र में दो दशक से अधिक समय से किए जा रहे उनके निरंतर अनुसंधान और समाज सेवा के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. नायडू पिछले 20 वर्षों से अंक ज्योतिष के माध्यम से लोगों के जीवन की समस्याओं का कारण और समाधान बताते आ रहे हैं। उनका मानना है कि हर व्यक्ति के जीवन की दिशा और कर्म उसके जन्मांक में छिपे होते हैं, जिन्हें समझकर जीवन को संतुलित किया जा सकता है।
शैक्षणिक योग्यता:
क्लासिकल गायन में विशारद, गीत-ग़ज़ल व भजन में भातखंडे संगीत विद्यालय से दो वर्षीय प्रशिक्षण, नेचुरोपैथी व योग में तीन वर्ष का डिप्लोमा, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से योग प्रमाणपत्र, पतंजलि योगपीठ से योग सर्टिफिकेट कोर्स, मनोविज्ञान में परास्नातक और रेकी ग्रैंड मास्टर कोर्स सहित अनेक विद्या क्षेत्रों में दक्षता प्राप्त है।
जीवन दर्शन:
डॉ. नायडू ने विवाह न करने का संकल्प लिया है और पिछले 27 वर्षों से आध्यात्मिक जीवन, अनुसंधान एवं मानव सेवा को समर्पित हैं। वे “हर व्यक्ति, चाहे अमीर हो या गरीब, अंक ज्योतिष और योग के माध्यम से अपने जीवन का समाधान पा सके” — इस उद्देश्य के साथ समाज सेवा में निरंतर सक्रिय हैं।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



