चालक की लापरवाही से ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, टला बड़ा हादसा।
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्नावा गांव के पास लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया।चालक की लापरवाही का जीता जागता उदाहरण देखने को मिला। प्राप्त जानकारी अनुसार एक डीसीएम चालक अपना डीसीएम लेकर प्रयागराज से लखनऊ जा रहा था। जैसे ही वह स्थानीय थाना क्षेत्र के कन्नावा गांव के पास पहुंचा, तभी रॉंग साइड पर स्थित एक सीएनजी टंकी उसे दिखाई दी, जहां वह सीएनजी भराने के लिए डिवाइडर के ऊपर से अपनी गाड़ी लेकर जाने लगा। तभी उसका डीसीएम डिवाइडर के बीचों बीच में फस गया, और लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही है तेज रफ्तार कार उसकी चपेट में आते आते बाल बाल बच गई नही तो बड़ा हादसा हो जाता। फिलहाल प्रत्यक्षदर्शियो की मानी जाए तो उनका कहना है कि डीसीएम चालक की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया फिलहाल सभी सुरक्षित हैं किसी के जख्मी होने की कोई खबर नहीं है।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



