अधिकारियों से कहा 57 माह से काट रहा हूं चक्कर. मेयर और नगर आयुक्त ने दिए ये आदेश




नगर निगम सदन के दौरान पेंशन ने मिलने से परेशान जलनिगम के एक कर्मचारी को नगर आयुक्त और महापौर ने वार्ता कर 24 घंटे में उनकी पेंशन जारी करने का वादा किया है। नगर निगम सदन की बैठक के दौरान जलकल विभाग से सेवानिवृत्त बुजुर्ग कर्मचारी राजेन्द्र प्रसाद अपने को बैनर में लपेट कर कार्यकारिणी कक्ष के समीप पहुंच गया। जैसे ही नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल और महापौर सदन से बाहर उसे दिखीं वह उनके सामने पहुंच गया।
उसका कहना था कि उसे सेवानिवृत्त हुए कई साल हो गये हैं लेकिन उसे पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। पिछले सत्तावन माह से वह अधिकारियों के चक्कर काट काट कर परेशान हो गया है। उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर मेयर और नगरायुक्त ने अधिकारियों को उनकी समस्या को 24 घंटे में हल करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



