चुनाव आयोग ने 19 जून को असम राज्य में राज्यसभा चुनाव की घोषणा की
असम – निर्वाचन आयोग ने असम में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। असम से राज्यसभा के दो सांसदों- भाजपा के मिशन रंजन दास और एजीपी के बीरेंद्र प्रसाद बैश्य का कार्यकाल 14 जून, 2025 को समाप्त हो रहा है।
चुनाव आयोग के अनुसार, असम में राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 2 जून, 2025 को जारी की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 9 जून है। नामांकन पत्रों की जाँच 10 जून को होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 12 जून है। मतदान 19 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा; और मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे के बाद होगी। चुनाव प्रक्रिया 23 जून, 2025 तक पूरी हो जाएगी।
राज्य में राज्यसभा की कुल सात सीटें हैं। राज्यसभा के लिए निर्वाचक मंडल में केवल राज्य विधानसभा के सदस्य शामिल होते हैं।
असम विधानसभा में 126 सदस्य हैं – भाजपा के 64, कांग्रेस के 26, एजीपी के 9, यूपीपीएल के 7, एआईयूडीएफ के 15, बीपीएफ के 3, सीपीआई (एम) के 1 और रायजोर दल के 1 निर्दल। सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा, एजीपी और यूपीपीएल के अलावा बीपीएफ का विधानसभा के अंदर समन्वय है।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



