हमीरपुर ब्यूरो :–
मुस्करा विकास खण्ड क्षेत्र के गहरौली कस्बे में एक घर में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चार्ज के दौरान शार्टसर्किट होने से धू-धूकर जलने लगी ,जिसमें घर का भी लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया और स्कूटी भी राख हो गई।




गहरौली निवासी पंडित बृज गोपाल दीक्षित ने बताया कि कस्बे निवासी सहायक पंचायत अधिकारी अमर सिंह यादव के घर में लो वोल्टेज था इसलिए रविवार को वह अपनी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी उनके घर में दोपहर के समय लगा गया था।बताया उसी दौरान शार्ट सर्किट हो जाने से स्कूटी में आग लग गई और स्कूटी जलकर राख हो गई ,साथ ही उनके घर का इनवर्टर और रंगीन टीवी भी जल गया और अटारी में रखा हुआ भूसा एवं अन्य गृहस्थी का सामान भी जल गया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



