ग्रीन गैंग महिला विंग की समन्वयक नीता वर्मा ने भावी पीढ़ी को हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश
—————




बाराबंकी। धरती पर हरियाली बढ़ाने हेतु ग्रीन गैंग से जुड़े पर्यावरण सैनिक लगातार जन-प्रेरणा का उपक्रम करते रहते हैं। पर्यावरण सैनिक नीता वर्मा ने भी अपने 30वें जन्मदिवस पर कुछ ऐसा ही नायाब किया है।
ग्रीन गैंग महिला विंग की समन्वयक सिद्धौर ब्लॉक के ग्राम डिघावां निवासी नीता वर्मा ग्रीन गैंग के गठन से ही जुड़कर धरती पर हरियाली बढ़ाने की मुहिम में कार्य कर रही हैं। इनकी संलग्नता व लक्ष्य के लिए समर्पण को देखकर संचालक मंडल की संस्तुति पर इन्हें महिला विंग का समन्वयक नामित किया। ग्रीन गैंग की स्थापना के समय जब संस्थापक प्रदीप सारंग ने सार्वजनिक रूप से अपने बाल हरे रँगवाये तो नीता की प्रेरणा से उपस्थित सभी ने विशेष कर महिलाओं बालिकाओं ने हरे टैटू गालों और हाथों में बनवाये थे।
मंगलवार को अपने 30वें जन्मदिवस पर भावी पीढ़ी के दिल दिमाग मे हरियाली की पसन्दगी का वातावरण बनाने के उद्देश्य से नीता वर्मा पोस्टर कलर लेकर पड़ोस के एक स्कूल जाती हैं और छोटे छोटे बच्चों को उपहार देते हुए उनसे ढेर सारी बातें करती हैं और उनके गालों व हथेलियों पर हरे रंग से वृक्ष के टैटू बनाती हैं। बच्चों को हरियाली की महत्ता पर जानकारी देते हुए आसपास पौधे लगाकर बचाने की प्रेरणा भी देती हैं। श्रीमती नीता ने बच्चों से बात करते हुए कहा कि बच्चे ही भावी राष्ट्र निर्माता हैं, जैसी इनकी सोच होगी वैसा ही भविष्य का भारत बनेगा।
30 वें जन्मदिन पर ग्रीन गैंग संस्थापक , आंखें फाउंडेशन अध्यक्ष सदानंद वर्मा, ग्रीन गैंग अध्यक्ष एड रजत बहादुर वर्मा, संचालक मण्डल सदस्य रमेश चंद्र रावत, संचालक मण्डल सदस्य अब्दुल खालिक, कुलदीप, आकांक्षा वर्मा, काजल वर्मा, रीता वर्मा, प्रीति वर्मा, सरिता देवी, गुलजार बानो, सुलोचना यादव, सहित अनेक पर्यावरण सैनिकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



