15 वर्षीय किशोर प्रयागराज से लापता, परिजन परेशान
चित्रकूट जनपद के थाना रैपुरा क्षेत्र अंतर्गत गहोरा पाही रैपुरा गांव निवासी कमलेश कुमार कोल (15 वर्ष) पुत्र सुंदरलाल बीते 16 दिसंबर 2025 से लापता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर प्रयागराज के मेजा क्षेत्र से अचानक गायब हो गया, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
लापता किशोर का रंग सांवला है तथा उसकी ऊंचाई लगभग साढ़े 4 फीट बताई जा रही है। परिजनों द्वारा रिश्तेदारी, आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
किशोर के अचानक गायब हो जाने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन अत्यंत चिंतित हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी उक्त किशोर के संबंध में कहीं कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल दिए गए नंबर में 9306950435 सूचित करने का कष्ट करें।
सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। और उचित इनाम दिया जाएगा ।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




Yo, spinbet99 has got some major appeal! The slots are top-notch. I’ve seen people winning big on it! Give it a spin and see what happens spinbet99.