ललितपुर। शहर क्षेत्र के मोहल्ला नदीपुरा निवासी कविता पत्नी सोनू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 23 जुलाई 2024 को वह बैंक के काम से गयी हुयी थी और उसका पति मजदूरी करने गया हुआ था। बताया कि शाम करीब 4 बजे जब वह घर पहुंची तो उसने देखा कि उसका पुत्र घर के बाहर बैठा हुआ था और दरबाजा अंदर से बंद था। कारण पूछने पर उसने बताया कि उसकी पुत्री महक कुशवाहा ने दरबाजा बंद किया है। उसने दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आयी, तब उसने पड़ौसी के यहां से अपने घर जाकर दरबाजा खोला और देखा तो महक कुशवाहा फांसी के फंदे पर झूल रही थी। आनन-फानन में महक को पुत्र अनुज की मदद से फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने महक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी करने पर अनुज ने अपनी मां को बताया कि सामने वाला लड़का शिवम प्रजापति पुत्र प्रकाश से उसकी पुत्री महक की फोन पर चिल्लाकर बात कर रहीं थी, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। प्रकरण में एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



