

*ट्रेन यात्रियों के मोबाइल चोरी और लूट में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़*
*बड़ागांव पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 14 चोरी के मोबाइल बरामद*
वाराणसी। रेलवे ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी और छीनैती करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना बड़ागांव पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए 14 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, रविवार 2 नवंबर 2025 को बड़ागांव पुलिस टीम क्षेत्र में देखभाल, रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग में थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वीरापट्टी रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर अभियुक्त राहुल राजभर पुत्र रूदल राजभर निवासी कोटवां रामपुर, थाना बरहज, जनपद देवरिया (उम्र 21 वर्ष) तथा अभियुक्त नीरज शर्मा पुत्र राजवंशी शर्मा निवासी मावना गढ़वा, थाना बरहज, जनपद देवरिया (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के समय दोनों के पास से कुल 14 चोरी किए गए एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने इस संबंध में मु0अ0सं0 0469/2025, धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
अभियुक्तों का तरीका-ए-वारदात
पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वे आपस में मित्र हैं और मिलकर योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करते हैं। ये लोग खासकर रात के समय चार्जिंग में लगे फोन या यात्रियों के हाथ से फोन छीनकर फरार हो जाते थे।
चोरी के मोबाइल फोन को ये अमेज़न व फ्लिपकार्ट ऐप पर “एक्सचेंज ऑफर” के माध्यम से नए फोन में बदल देते थे। बाद में नए फोन को अनजान ग्राहकों को बेचकर प्राप्त धनराशि आपस में बाँट लेते थे।
इसके अलावा, चोरी किए गए फोन से सिम कार्ड निकालकर दूसरे मोबाइल में लगाकर उसमें यूपीआई ऐप डाउनलोड कर संबंधित खाते से रकम निकाल लेते थे। इस तरह ये तकनीकी का दुरुपयोग कर यात्रियों को दोहरी हानि पहुँचाते थे।
अपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में पता चला कि अभियुक्त नीरज शर्मा पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
मु0अ0सं0 09/2021, धारा 411 भा.दं.सं., जीआरपी भटनी, गोरखपुर में पहले से अभियुक्त।
बरामदगी का विवरण कुल 14 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोनबरामद।
थाना बड़ागांव पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय स्तर पर बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस टीम ने न केवल चोरी के फोन बरामद किए, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक सक्रिय गिरोह को भी धर दबोचा।
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण ने टीम को प्रशंसा-पत्र देने की घोषणा करते हुए कहा कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो,वाराणसी।।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



