जंघई। महाप्रबंधक उत्तर रेलवे बड़ौदा हाऊस नई दिल्ली अशोक कुमार वर्मा ने जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया वह विशेष सैलुन से वाराणसी जा रहे थे।




महा प्रबन्धक उत्तर रेलवे बड़ौदा हाऊस नई दिल्ली अशोक कुमार वर्मा विशेष सैलून से वाराणसी जा रहे थे उनके सैलून के जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुकने का प्रोग्राम नही था 11 बजे उनका विशेष सैलून जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो वह स्टेशन पर उतर गये उनके साथ डीआरएम उत्तर रेलवे लखन एसएम शर्मा भी थे। उन्होंने ने जंघई स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर हो रहे विस्तारीकरण का कार्य देखा ओवर ब्रिज पावर केविन आरपीएफ बैरक वेटिंग हाल महिला पुरुष का निरीक्षण किया। सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर गंदगी देखने पर नाराजगी जताई। प्लेटफार्म नम्बर एक पर उखड़ी टाइल्स देख नाराजगी जताई बोला क्यो उखड़ा है तब मातहतों ने कहा की अभी काम चल रहा है उन्होंने उखड़ी टाइल्स को ठीक कराने के लिए कहा।पावर केविन के बगल सुलभ शौचालय बनाने का निर्देश दिया। महिला पुरुष वेटिंग चालू करने का निर्देश दिया।पुराना आरक्षण काऊन्टर को नया और बड़ा बनाने के निर्देश दिया। प्लेटफार्म नम्बर एक पर विछ रही रेल पटरी का काम तेज करने का निर्देश दिया।सर्कुलेटिंग एरिया मे लगी हाई मास्क को चालू करने के लिए कहा।लगभग एक घंटा स्टेशन पर रुके और 12 बजे उनका सैलून वाराणसी के लिए रवाना हो गया।
इस मौके पर प्रभारी स्टेशन अधीक्षक मुरारी कुमार व डिप्टी एसएस मुकेश कुमार आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार विद्युत इंचार्ज दिनेश कुमार पाण्डेय, राजू सिंह दीपक सिंह, मोहन जीआरपी से संजय यादव, मोहम्मद अहमद शीव कुमार सिंह संतोष गुप्ता नन्दलाल गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



