अब आगरा मेट्रो एवं आगरा मेट्रो के सभी स्टेशनों पर आगरावासियों के लिए आकर्षक प्री वेडिंग शूट की सुविधा आसानी से उपलब्ध है, जिनमे लोगों को एक तय शुल्क का भुगतान करके 4 घण्टे की अवधि के लिए मेट्रो एरिया उपलब्ध करवाया जायेगा। यह शुल्क 4 से अधिक घण्टे मेट्रो में शूट करने पर हर अधिक घंटे के हिसाब से देय होगा।




आगरा मेट्रो के सभी स्टेशन एस्थेटिक को ध्यान में रखके बनाये गए हैं, जिनमे ‘जाली’ का उपयोग, आगरा के हस्तकला की झलकियां, लाइटिंग आदि शामिल हैं। ये सभी विशेषताएं आगरा मेट्रो के स्टेशनों एवं ट्रेनों को प्री वेडिंग शूट के लिए एक ख़ास एवं आकर्षक केंद्र बनाती हैं। इसी के साथ न्यूनतम शुल्क पर स्टेशनो पर स्टाल लगाने की सुविधा भी दी गयी है। लघु उद्योग में निर्मित उत्पाद (अचार, मुरब्बा आदि), गिफ्ट आइटम, हस्तशिल्प, पेठा आदि के छोटे स्टाल एवं कमर्शियल स्टाल आदि लगाए जा सकते हैं। स्टेशनों पर उचित लाइट, स्वच्छ वाशरूम अदि उपलब्ध है जो व्यापारियों के लिए सुविधाजनक है

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



