चर्चा आज की फतेहपुर ब्यूरो




फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ गांव में एक युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।* बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से बीमारी से परेशान था और इसी मानसिक दबाव में उसने यह कदम उठाया।घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे की है।जब युवक ने अपने घर पर तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।सूचना मिलने पर गाजीपुर थाने के प्रभारी प्रमोद मौर्या पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।_
मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा बीमारी के कारण बेहद परेशान था और इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया।_
गाजीपुर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर* घटना स्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।बीमारी से तंग युवक ने खुद को मारी गोली मौके पर मौत

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



