हमीरपुर ब्यूरो :–
जरिया थाना क्षेत्र के मंगरौल गाँव मे एक किसान के घर में बंधी भैंस को सेंकने के लिए आग रखी गई थी। उसी आग की चिंगारी से घर मे आग लग गई। जिससे घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। इस आगजनी में किसान का लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है।
क्षेत्र के मंगरौल गाँव निवासी कालीचरन प्रजापति के पुत्र अमित कुमार ने बताया कि खपरैल घर में भैंस बंधती है। उसी घर में पिता कालीचरण,माँ देवकुंवर,भांजा अंशू भी लेटे हुए थे। भैंस को से आग सेंकने के आग रखी गई थी। मंगलवार रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे उसी आग की चिंगारी से अचानक आग लग गई। घर के लोग भैंस को खूंटे से छोड़कर जान बचाकर भागे। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गाँव के लोग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। अमित ने बताया कि इस आगजनी में कूलर, पँखा, इलैक्ट्रिक चकिया, सिलाई मशीन, टीवी, साईकिल,बक्सा में रखे कपड़ा, लगभग आठ कुंतल मूँगफली, चार कुन्तल गेंहु सहित घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है। लेखपाल ने भी आगजनी से हुये नुकसान का आकलन किया है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



