हमीरपुर।
गोहांड विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मसगांव स्थित गौशाला अव्यवस्थाओं का शिकार होकर गायों की मौत की कब्रगाह बनती जा रही है। गौशाला में सुविधाओं के अभाव के चलते लगातार गायों की मौत हो रही है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। हाल ही में गौशाला परिसर में मृत पड़ी एक गाय का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने प्रशासनिक दावों की हकीकत उजागर कर दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मृत गाय को कुत्ते नोच-नोच कर खा रहे हैं और मौके पर देखरेख के कोई इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में न तो पर्याप्त चारा उपलब्ध है, न स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और न ही पशु चिकित्सा सुविधा। साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद दयनीय बनी हुई है। ग्रामीणों ने गायों की मौत के लिए सीधे तौर पर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। मामले के उजागर होने के बाद ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



