6.2 डिग्री पर कांपा हमीरपुर, मंगलवार रहा सबसे सर्द
घना कोहरा और सर्द हवाएं, जनजीवन पूरी तरह अस
हमीरपुर।
मंगलवार को मौसम का अब तक का सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही जिलेभर में घने कोहरे की चादर छाई रही, वहीं सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। धूप न निकलने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा और लोग अलाव व हीटर का सहारा लेते नजर आए। घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम रही, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। हाईवे पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे का असर रेल और बस सेवाओं पर भी पड़ा, कई ट्रेनें और बसें देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शासन के निर्देश के बाद छह जनवरी से विद्यालय खुलने पर बच्चे ठंड में स्कूल जाते दिखे। ठंड के चलते खांसी, जुकाम और निमोनिया के मरीजों की संख्या में भी इजाफा दर्ज किया गया है।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



