जेठ के चौथे मंगलवार को कदम कदम पर हुए हनुमान जी के भंडारे
जेठ का महीना हनुमान जी के भक्तों के अतिप्रिय होता है। जेठ के चौथे मंगलवार को हैदरगढ़ और आस पास के क्षेत्रों में कदम कदम पर भंडारों का आयोजन किया गया। इस क्रम में इलाहाबाद बैंक की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया । बैंक ऑफ बड़ौदा की हैदरगढ़ ब्रांच द्वारा हलवा पूड़ी छोला का वितरण किया गया। हीरू ट्रेडर्स की ओर से पूड़ी सब्जी और आशीष मिश्रा, सुनील तिवारी और अभिषेक गुप्ता विपिन सिंह की अगुवाई में पूड़ी सब्जी का भव्य वितरण गया। हैदगढ़ पेचरुवा रोड़ पर विष्णु मिश्रा कोचिंग मास्टर ने सुंदर काण्ड के बाद शरबत वितरण किया।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



