जैन अटामंदिर से आचार्य श्री ससंघ का हुआ ललितपुर से पदविहार, गौशाला में होगी आहारचर्या
ललितपुर। गणाचार्य विरागसागर महाराज के प्रभावक शिष्य आचार्य श्रीविशद सागर महाराज का दोपहर में श्रीपाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन अटा मंदिर से पदविहार हुआ। उनके साथ पदविहार करते हुए सैकडों की संख्या में श्रावक श्राविकाए गौशाला पहुंचे। आचार्यश्री ससंघ की आहारचर्या 12 जनवरी को सुबह दयोदय पशुसंरक्षण केन्द्र गौशाला में होगी। मध्यान्ह में पदविहार के पूर्व धर्मसभा में आचार्य विशद सागर महाराज ने कहा व्यक्ति अपने जीवन का समय गलत कार्यो में न लगाकर यदि सदआचरण में लगाए तभी सुख शान्ति की अनुभूति होती है। उन्होने कहा साधू संगति के माध्यम से व्यक्ति का जीवन सदैव सन्मार्ग की की ओर लगता है उन्होने ललितपुर के श्रावकों में धर्म के प्रति समर्पण को प्रसंशनीय बताते हुए कहा सदैव इसी तरह गुरूओं के प्रति आस्थावान रहें। इसके पूर्व मुनि अविचल सागर महाराज एवं मुनि विशाल सागर महाराज ने धर्मसभा में श्रावकों को धर्मोपदेश देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। जैन पंचायत से डा.अक्षय टडैया, आकाश जैन, मनोज जैन, अनीता मोदी ने आचार्यश्री ससंघ के प्रति निवेदन करते हुए भविष्य में सानिध्यता प्रदान करने हेतु आग्रह किया। धर्मसभा के उपरान्त श्रावक-श्राविकाए जैन अटामंदिर से सावरकर चौक, आजादपुरा, नदीपुरा होते हुए आचार्य श्री ससंघ के साथ ज्ञानोदय तीर्थ पहुंचे। आचार्यश्री ने ज्ञानोदय तीर्थ में निर्माणाधीन संतशाला की व्यवस्थाओं को देखा और आशीर्वाद प्रदान किया। आचार्यश्री संघ में मुनिश्री विशाल सागर, मुनिश्री विशुभ सागर, मुनिश्री विभोर सागर, मुनिश्री विलक्ष्य सागर, क्षुल्लकश्री विपिन सागर, आर्यिका भक्ति भारती एवं क्षुल्लिका वात्सल्य भारती माताजी विराजमान है। आचार्यश्री ससंघ ज्ञानोदय तीर्थ से दयोदय पशुसंरक्षण केन्द्र गौशाला पहुंचे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



